MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025: कार्यकर्ता- सहायिका के नियुक्ति पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MP Anganwadi
X

MP Anganwadi Bharti 2025

MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। जानें कितने पदों पर भर्ती हुई और ऑफिशियल वेबसाइट से कैसे चेक करें।

MP Anganwadi Bharti 2025: मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती 2025 के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

कितने पदों पर हुई भर्ती?

इस भर्ती के तहत कुल 19,504 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2,027 पद थे और आंगनवाड़ी सहायिका के 17,477 पद पर भर्ती की गई। गौर करने वाली बात है कि इस भर्ती के लिए सभी जिलों से लगभग 2 लाख 74 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

योग्यता

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती में किसी भी प्रकार की परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी,उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांको (प्रतिशत) एवं निर्धारित अन्य मापदंडों सहित 100 अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची बनाई गई है। इसमें सबसे अधिक अंक कक्षा 12वीं के जोड़े गए हैं इसमें कार्यकर्ता आवेदक को 40% तक 25 अंक दिए गए हैं और सहायिका आवेदक को 40% तक अंक 35 अंक दिए गए थे। दोनों में 40 प्रतिशत अंक के बाद प्रत्येक 02 प्रतिशत पर 1 अंक जोड़ा गया था।

आयु सीमा

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए 18 से 35 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। साथ ही मूल निवासी होना अनिवार्य है।

कैसे चेक करें MP आंगनवाड़ी नियुक्ति पत्र?

  • MP महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://chayan.mponline.gov.in/ पर जाएं।
  • अब “आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका नियुक्ति पत्र” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
  • नियुक्ति पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story