MP Anganwadi Merit List 2026: एमपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एमपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X
आंगनवाड़ी 
महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD MP) की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती 2026 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।

MP Anganwadi Merit List 2026: मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD MP) की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती 2026 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेशभर में कुल 4,767 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

जिन अभ्यर्थियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका पद के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी MP Anganwadi Merit List 2026 ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट सूची विभागीय पोर्टल के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई गई है, जिसमें संभाग, जिला और परियोजना के अनुसार चयन सूची जारी की गई है।

MP Anganwadi Merit List 2026 ऐसे करें डाउनलोड

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले newsjobmp पर दी गई आधिकारिक लिंक पर जाएं।
  • लिंक ओपन होने के बाद पहले विकल्प में अपने संभाग का चयन करें।
  • इसके बाद जिले का चयन करें।
  • फिर विकासखंड / परियोजना को सिलेक्ट करें।
  • अब उस आंगनवाड़ी केंद्र का चयन करें, जिसके लिए आपने आवेदन किया था।
  • अंत में कैप्चर कोड भरें और मेरिट सूची देखें पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर दिखाई दे रही MP Anganwadi Merit List 2026 को डाउनलोड कर लें।

जरूरी सूचना अभ्यर्थियों के लिए

मेरिट लिस्ट में चयन अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण श्रेणी और विभागीय नियमों के आधार पर किया गया है। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में है, उन्हें आगे दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संबंधित परियोजना कार्यालय से संपर्क करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे मेरिट लिस्ट में अपना नाम, आवेदन क्रमांक और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story