MP Anganwadi Merit List 2025: अब इंतजार खत्म, कार्यकर्ता-सहायिका ऐसे चेक करें अपना नाम

Mahila Sahayika Bharti
X

Mahila Sahayika Bharti

मेरिट लिस्ट अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में, यानी 30 जुलाई से 6 अगस्त के बीच कभी भी जारी हो सकती है।

MP Anganwadi Merit List 2025 : अगर आपने मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए खुशखबरी है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) की ओर से जल्द ही MP Anganwadi Merit List 2025 जारी की जा रही है। इस बार राज्यभर से 3.99 लाख से ज्यादा महिलाओं ने कुल 19,504 पदों के लिए आवेदन किया था। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद शामिल हैं।

कब आएगी मेरिट लिस्ट?
भर्ती से जुड़े विभागीय सूत्रों के मुताबिक, मेरिट लिस्ट अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में, यानी 30 जुलाई से 6 अगस्त के बीच कभी भी जारी हो सकती है। सभी जिलों की लिस्ट संबंधित परियोजना अधिकारियों को भेज दी गई है और अब चयन समिति द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

खाली पदों की संख्या

मध्य प्रदेश में लंबे समय के बाद इतने बड़े स्तर पर आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें महिलाओं ने भारी संख्या में आवेदन किया। कुल 19,504 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च-अप्रैल 2025 में पूरी की गई थी। अब लगभग सभी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

कैसे चेक करें MP आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट 2025?

  • सबसे पहले अपने ब्राउज़र में chayan.mponline.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर “MP Anganwadi Merit List 2025” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना संभाग (डिवीजन), फिर जिला (District) और फिर आंगनवाड़ी परियोजना या केंद्र चुनना होगा।
  • संबंधित पद (कार्यकर्ता या सहायिका) की मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर PDF में खुल जाएगी।
  • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story