Maharashtra Police: महाराष्ट्र पुलिस में होगी बंपर भर्ती, उम्र पार करने वालों को भी मिलेगा मौका, जानें डिटेल

Maharashtra Police Constable Recruitment
Maharashtra Police Constable Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र में सरकार ने पुलिस और जेल कांस्टेबल पदों पर भर्ती करने जा रही है, इसके लिए मंजूरी भी दे दी गई है। कुल 15,631 पदों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बता दें, कि साल 2022 और 2023 में जिनकी आयु सीमा पार हो गई है, वे उम्मीदवार भी पात्र होंगे। इससे अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।
बता दें, पहले नियम के मुताबिक केवल 50% पद ही सीधी भर्ती से भरे जाने का प्रावधान था। लेकिन अब सरकार ने यह प्रतिबंध हटा लिया है। प्रदेश में पुलिस बल की कमी के चलते पुलिस बल में तत्काल भर्ती करने की आवश्यकता है। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
कुल खाली पदों की संख्या
इस भर्ती में 2024 में खाली हुए पदों के साथ-साथ 2025 में खाली होने वाले पद भी शामिल हैं।
- पुलिस कांस्टेबल- 12,399 पद
- पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर- 234 पद
- बैंड्समन- 25 पद
- सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल- 2,393 पद
- जेल कांस्टेबल- 580 पद
डिवीजन स्तर पर आयोजित की जाएगी भर्ती
सरकार इस भर्ती प्रक्रिया को डिवीजन स्तर पर आयोजित करेगी। इसके लिए ओएमआर (OMR) आधारित लिखित परीक्षा होगी।
परीक्षा शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹450 जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹350 परीक्षा शुल्क तय किया है।
