MAHA TET 2025: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

MAHA TET 2025
MAHA TET 2025: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने आज से महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 3 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
इस बार परीक्षा 23 नवंबर 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के शिक्षक पदों के लिए) सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और
पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के शिक्षक पदों के लिए): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।
जो उम्मीदवार दोनों स्तरों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे एक ही आवेदन फॉर्म में कॉम्बिनेशन ऑप्शन चुन सकते हैं। उम्मीदवारों के हॉल टिकट 10 नवंबर 2025 से mahatet.in और mscepune.in पर उपलब्ध होंगे।
MAHA TET 2025: आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सभी विवरण ध्यान से जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
MAHA TET 2025: आवेदन शुल्क
SC/ST उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 या 2: ₹700 और दोनों पेपर के लिए ₹900 वहीं, OBC, EWS, SEBC, Open, SBC, NT-B, NT-C, NT-D, VJA, TA और दिव्यांग (40% या अधिक) उम्मीदवारों के लिए ₹1000 जमा करना होगा।
महत्वपूर्ण नोट
MAHATET 2018 और 2019 में अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले उम्मीदवारों को स्थायी रूप से परीक्षा से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे उम्मीदवार अगर गलत जानकारी देकर आवेदन करेंगे, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
यदि आप शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। 3 अक्टूबर 2025 से पहले MAHA TET 2025 का फॉर्म जरूर भरें और तैयारी पर ध्यान दें।
