LIC AAO & AE Recruitment 2025: एई- एएओ के 841 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

LIC AAO & AE Recruitment 2025
X

LIC AAO & AE Recruitment 2025

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने LIC AAO & AE Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

LIC AAO & AE Recruitment 2025: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने LIC AAO & AE Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 841 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का सीधा लिंक एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर उपलब्ध है।

कितने पदों पर भर्ती?

  1. Assistant Engineer (AE): 81 पद
  2. Assistant Administrative Officer (AAO-Specialist): 410 पद
  3. Assistant Administrative Officer (AAO-Generalist): 350 पद

आवेदन शुल्क

  1. SC/ST/PwBD उम्मीदवार: ₹85 + ट्रांजैक्शन चार्ज + GST
  2. अन्य उम्मीदवार: ₹700 + ट्रांजैक्शन चार्ज + GST

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  2. मुख्य परीक्षा (Mains)
  3. साक्षात्कार (Interview) + मेडिकल एग्जामिनेशन

ध्यान रहे कि प्रीलिम्स के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे। फाइनल मेरिट केवल Mains + Interview के अंकों के आधार पर तैयार होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story