LIC AAO Admit Card 2025: एलआईसी एएओ प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025
X

MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025

LIC AAO Admit Card 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) भर्ती 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

LIC AAO Admit Card 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) भर्ती 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब अपना LIC AAO Admit Card 2025 आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा 3 अक्तूबर 2025 को आयोजित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 8 नवंबर 2025 को होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी आदि) साथ लाना अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन 16 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक लिए गए थे। अब सभी योग्य अभ्यर्थी प्रीलिम्स में शामिल होंगे।

परीक्षा पैटर्न (Prelims Exam Pattern)

  1. परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी।
  2. कुल 100 प्रश्न होंगे।
  3. अंग्रेजी भाषा – 30 प्रश्न (केवल क्वालिफाइंग)
  4. गणितीय योग्यता (Quantitative Aptitude) – 35 प्रश्न
  5. तार्किक क्षमता (Reasoning Ability) – 35 प्रश्न
  6. प्रत्येक सेक्शन के लिए 20-20 मिनट मिलेंगे।
  7. परीक्षा का कुल समय – 1 घंटा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट licindia.inपर जाएं।
  • अब "LIC AAO Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर छपी सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story