JPSC JET 2024: झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न

X
Jharkhand Eligibility Test
JPSC JET Registration: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
JPSC JET Registration: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर 6 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इसकी अधिसूचना 9 सितंबर 2025 को जारी की थी।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की आखिरी तारीख: 6 अक्टूबर 2025
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे तक
फॉर्म सुधार की अवधि: 8 से 10 अक्टूबर 2025
शैक्षिक योग्यता
- सामान्य और EWS वर्ग: मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक
- SC/ST/BC-I/BC-II/PwBD वर्ग: मास्टर डिग्री में न्यूनतम 50% अंक
- मास्टर डिग्री अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
आरक्षण नियम
आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के स्थायी निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे।
परीक्षा पैटर्न
- पेपर-I: 50 प्रश्न | 100 अंक | सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, अनुसंधान योग्यता
- पेपर-II: 100 प्रश्न | 200 अंक | चुने गए विषय का गहन ज्ञान
- प्रत्येक प्रश्न: 2 अंक | कोई निगेटिव मार्किंग नहीं
प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में (भाषाई विषयों को छोड़कर) उपलब्ध होंगे।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: ₹575
- BC-I, BC-II और EWS: ₹300
- SC, ST और थर्ड जेंडर: ₹150
