Indian Navy Recruitment 2025: इंडियन नेवी में 882 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Indian Navy Recruitment
X

इंडियन नेवी में 882 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Indian Navy Civilian Recruitment 2025: भारतीय नौसेना ने 5 जुलाई 2025 से इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (INCET 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Indian Navy Civilian Recruitment 2025: भारतीय नौसेना ने 5 जुलाई 2025 से इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (INCET 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत 882 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in पर जाकर 18 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?

  1. परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी।
  2. कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।
  3. पेपर अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा (सिवाय जनरल इंग्लिश सेक्शन के)।

फॉर्म फीस कितनी है?
सामान्य, ओबीसी और अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 295 रूपए है। और SC/ST, PwBD, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है।

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स (कटऑफ):

  • सामान्य वर्ग (UR): 35%
  • OBC / EWS वर्ग: 30%
  • अन्य सभी वर्ग (SC/ST/PwBD): 25%

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification):

चयनित उम्मीदवारों को उनकी उम्र, शिक्षा, पहचान, पता, श्रेणी व जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। वेरिफिकेशन की तारीख और स्थान की सूचना मोबाइल, ईमेल और पोस्ट के माध्यम से दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन:

  • उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अब Join Navy > Ways to Join > Civilians > INCET-01/2025 पर क्लिक करें।
  • सभी निर्देश और पात्रता शर्तें ध्यान से पढ़ें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी की जांच कर लें।
  • आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story