Indian Army SSC Tech 2026: सेना में 350 पदों पर भर्ती शुरू; जानें योग्यता

सेना में 350 पदों पर भर्ती शुरू; जानें योग्यता
X

Indian Army SSC Tech 2026

भारतीय सेना ने 67वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 350 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देख रहे इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय सेना ने 67वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 350 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 5 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान में सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल सहित विभिन्न इंजीनियरिंग स्ट्रीम के पद शामिल हैं। सबसे अधिक पद मैकेनिकल इंजीनियरिंग (101) के लिए रखे गए हैं, जबकि सिविल इंजीनियरिंग के 75, कंप्यूटर साइंस के 60, इलेक्ट्रॉनिक्स के 64 और इलेक्ट्रिकल के 33 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा अन्य इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए भी रिक्तियां हैं।

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले उम्मीदवारों को उनकी इंजीनियरिंग डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो दो चरणों में आयोजित होगा। इसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण, ग्रुप टास्क, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल रहेंगे।

एसएसबी इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सेना के शारीरिक मानकों पर खरे उतरते हैं। मेडिकल में फिट पाए गए अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट एसएसबी में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जाएगा।

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में BE/BTech डिग्री होना अनिवार्य है। अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 1 अक्टूबर 2026 तक डिग्री उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा। इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं, जिनकी आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में किसी भी श्रेणी को छूट नहीं दी जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story