IAF AFCAT Admit Card 2025: एफकैट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

X
GATE Registration 2026
IAF AFCAT Admit Card 2025 Out: भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 2025 हॉल टिकट जारी कर दिए हैं।
IAF AFCAT Admit Card 2025 Out: भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 2025 हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार Air Force Common Admission Test (AFCAT) में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
IAF AFCAT Hall Ticket 2025 डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए AFCAT Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (ईमेल और पासवर्ड) दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका AFCAT 2025 एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
एडमिट कार्ड में जांचने योग्य डिटेल्स
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर निम्न जानकारी ध्यान से चेक करें:
- नाम, जन्मतिथि और लिंग
- आधार नंबर
- फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा तिथि और केंद्र की जानकारी
- परीक्षा से जुड़े सभी निर्देश
महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और आवश्यक दस्तावेज जरूर ले जाने होंगे। बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा।
