GPSC Civil Services Prelims Result out 2025: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 6893 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट, यहां देखें पूरी डिटेल

JEECUP 2025 Counselling
GPSC Civil Services Prelims Result 2025: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने गुजरात एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, क्लास-1, गुजरात सिविल सर्विसेज क्लास-1 और 2 और म्युनिसिपल चीफ ऑफिसर सर्विस क्लास-2 (विज्ञापन क्रमांक 240/2024-25) के लिए प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
6893 उम्मीदवारों का चयन, अब देंगे मुख्य परीक्षा
GPSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कुल 6893 उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी।
बदले गए मार्किंग स्कीम के नियम
जनरल स्टडीज पेपर की अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार कुल 17 प्रश्नों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में आयोग ने निर्णय लिया है कि इन रद्द प्रश्नों के अंक शेष 183 प्रश्नों में समान रूप से वितरित किए जाएंगे। इसके तहत सही उत्तर पर 1.093 अंक और गलत/ब्लैंक उत्तर पर -0.328 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू की गई है।
GPSC प्रीलिम्स 2025: कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स
- जनरल (कॉमन): 89.51
- जनरल (महिला): 81.42
- EWS (कॉमन): 89.51
- EWS (महिला): 81.42
- SEBC (कॉमन): 89.51
- SEBC (महिला): 81.42
- SC (कॉमन): 89.51
- SC (महिला): 81.42
- ST (कॉमन): 82.19
- ST (महिला): 69.73
- पूर्व सैनिक: 64.48
ऐसे करें GPSC सिविल सेवा रिजल्ट 2025 डाउनलोड
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं
Step 2: होमपेज पर “Civil Service Prelims Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
Step 3: स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा
Step 4: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित
