UP में सरकारी नौकरियों की बहार: PET रिजल्ट के बाद 10,000 पदों पर होंगी भर्तियां; जानें डिटेल्स

UP में सरकारी नौकरियों की बहार: PET रिजल्ट के बाद 10,000 पदों पर होंगी भर्तियां
X

UP में सरकारी नौकरियों की बहार: PET रिजल्ट के बाद 10,000 पदों पर होंगी भर्तियां 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही 10000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। यह भर्तियां PET (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) 2025 के नतीजों पर आधारित होंगी। जानें अन्य डिटेल्स

UPSSSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही 10000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। ये भर्तियां PET (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) 2025 के नतीजों पर आधारित होंगी।

सीएम योगी के निर्देश पारदर्शी हो भर्ती प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को गति देने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को 'ई-अधियाचन पोर्टल' के माध्यम से भर्ती प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। इस डिजिटल पहल से अब तक आयोग को विभिन्न विभागों से भर्ती प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से कुछ प्रस्तावों में कुछ खामियां थीं, जिन्हें सुधार करने के लिए कहा गया है। इससे कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी या गड़बड़ी न हो।

10000 से अधिक पदों का विस्तृत ब्यौरा

  • राजस्व विभाग (लेखपाल): 7,994 पद
  • तकनीकी सेवा: 5,431 पद
  • कनिष्ठ सहायक: 4,582 पद
  • अधिशासी अधिकारी: 320 पद
  • स्वास्थ्य विभाग (होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और कंपाउंडर): 957 पद (397 और 560)
  • आबकारी सिपाही: 564 पद
  • सहायक विकास अधिकारी: 545 पद
  • मत्स्य अधिकारी/मत्स्य निरीक्षक: 105 पद
  • तकनीकी पद (बीजीसी तकनीशियन, सहायक बोरिंग तकनीशियन): 674 पद (255 और 419)


इन पदों पर भी होंगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में ग्रुप 'सी' पदों पर भर्ती की जा रही हैं। उक्त पदों के अलावा मानचित्रकार, अधीक्षक कार्यशाला, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और स्पर्श दृष्टिबाधित प्रशिक्षण स्नातक अध्यापक जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया और आवश्यक योग्यता

  1. उम्मीदवारों का चयन उनके PET-2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। जिनके नंबर अच्छे होंगे, वे मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। जैसे की लेखपाल के लिए मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जबकि कनिष्ठ सहायक के लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य हो सकता है।
  2. योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी। जो जल्द ही UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी होगा। इन पदों के लिए आमतौर पर 12वीं पास, ग्रेजुएट या डिप्लोमा/आईटीआई जैसी योग्यता मांगी जाती है।
  3. उम्र सीमा अमूमन 18 से 40 वर्ष के बीच होती है। इसमें आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी दी जाती है। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका साबित होगी।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़े खास तथ्य

यह भर्ती संख्या पिछली PET परीक्षाओं के बाद हुई भर्तियों से अधिक है। नए पोर्टल के कारण भर्ती प्रक्रिया में हस्तक्षेप कम हुआ है। इस कारण पारदर्शिता बढ़ी है। समय की बचत हुई है।

विभिन्न विभागों में इतनी बड़ी संख्या में पदों का सृजन होने से हर क्षेत्र के युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

आयोग ने साफ किया है कि PET 2025 का परिणाम घोषित होते ही इन सभी भर्तियों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

ये सभी पद अलग-अलग विभागों और जिलों में वितरित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के सभी हिस्सों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story