EMRS Result 2026 OUT: एकलव्य स्कूल भर्ती टियर-1 परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एकलव्य स्कूल भर्ती टियर-1 परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X
यह भर्ती प्रक्रिया जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही है। एनईएसटीएस, जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) के अधीन कार्यरत एक स्वायत्त संस्था है.

ईएमआरएस रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल (EMRS) के शिक्षण (Teaching) और गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों के लिए आयोजित ESSSE-2025 Tier-1 परीक्षा का बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिया है।

यह परीक्षा दिसंबर 2025 में देशभर में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी EMRS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और पर्सनल स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

एनईएसटीएस ने रिजल्ट के साथ-साथ सभी पदों और सभी श्रेणियों की कट-ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित कट-ऑफ अंक बराबर या उससे अधिक प्राप्त किए हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

जनजातीय क्षेत्रों की शिक्षा को मजबूत करने की पहल

यह भर्ती प्रक्रिया जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही है। एनईएसटीएस, जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) के अधीन कार्यरत एक स्वायत्त संस्था है, जो ईएमआरएस योजना के तहत देशभर में संचालित आवासीय विद्यालयों के लिए योग्य शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति करती है।

EMRS Result 2026 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं—

  • सबसे पहले nests.tribal.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment / Results सेक्शन पर क्लिक करें।
  • EMRS Result 2026 (ESSSE-2025 Tier-1) लिंक खोलें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • लॉग-इन करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story