Bihar Police SI Bharti 2025: बिहार पुलिस एसआई के 1800 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न

BPSSC SI Vacancy 2025
Bihar Police SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के 1800 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 26 सितंबर 2025 से 26 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कुल पदों का विवरण
इस भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं –
- अनारक्षित (सामान्य) : 850
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 180
- अनुसूचित जाति (SC) : 273
- अनुसूचित जनजाति (ST) : 15
- अति पिछड़ा वर्ग (EBC) : 210
- पिछड़ा वर्ग (BC) : 222
- पिछड़ा वर्ग महिला : 42
- ट्रांसजेंडर : 07
कुल पद : 1799
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)। यह योग्यता 1 अगस्त 2025 तक पूरी होनी चाहिए।
आयु सीमा (Unreserved): 20 से 37 वर्ष। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी –
प्रारम्भिक परीक्षा
200 अंक, 100 प्रश्न, समय – 2 घंटे
विषय: सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएँ
30% से कम अंक वाले उम्मीदवार असफल माने जाएंगे।
मुख्य परीक्षा
दो पेपर होंगे –
सामान्य हिन्दी (30% न्यूनतम अंक अनिवार्य)
सामान्य अध्ययन, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित, तर्कशक्ति
हर गलत उत्तर पर 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग।
शारीरिक परीक्षा (PST और PET)
पुरुष उम्मीदवार: 1.6 किमी दौड़ (6 मिनट 30 सेकंड), ऊँची कूद 4 फीट, लंबी कूद 12 फीट, गोला फेंक 16 पाउंड।
महिला उम्मीदवार: 1 किमी दौड़ (6 मिनट), ऊँची कूद 3 फीट, लंबी कूद 9 फीट, गोला फेंक 12 पाउंड।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2025 निर्धारित है।
