Bihar ASI Vacancy 2026: बिहार पुलिस में 462 ASI ऑपरेटर पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता

बिहार पुलिस में 462 ASI ऑपरेटर पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता
X

Bihar ASI Vacancy 2026

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने सहायक अवर निरीक्षक (ASI) ऑपरेटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

बिहार पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने सहायक अवर निरीक्षक (ASI) ऑपरेटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

अधिसूचना के अनुसार, 4 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 तय की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar ASI Vacancy 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 462 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी—

अनारक्षित (UR): 185 पद

  1. ईडब्ल्यूएस: 46 पद
  2. ईबीसी: 83 पद
  3. बीसी: 55 पद
  4. बीसी महिला: 14 पद
  5. एससी: 74 पद
  6. एसटी: 5 पद

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल–5 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

Bihar ASI Operator Eligibility 2026: योग्यता

उम्मीदवार ने 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से भौतिक विज्ञान (Physics) विषय के साथ B.Sc पास किया हो, सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक, जबकि SC/ST के लिए 45% अंक अनिवार्य

  1. न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  2. अधिकतम आयु:
  3. पुरुष उम्मीदवार: 37 वर्ष
  4. महिला उम्मीदवार: 40 वर्ष

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी

फिजिकल एलिजिबिलिटी (शारीरिक मानक)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

सामान्य/पिछड़ा वर्ग:

लंबाई: 165 सेमी

सीना: 81 सेमी (बिना फुलाए), 86 सेमी (फुलाकर)

अत्यंत पिछड़ा/SC/ST वर्ग:

लंबाई: 160 सेमी

सीना: 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाकर)

महिला उम्मीदवारों के लिए:

न्यूनतम लंबाई: 155 सेमी

न्यूनतम वजन: 48 किलोग्राम

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: ₹100

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे, अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story