BOM Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 500 पदों पर निकाली भर्तियां, ऐसे करें Apply

X
BOM Generalist Officer Scale II Recruitment 2025
Bank of Maharashtra (BOM) ने Generalist Officer Scale II 2025 के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। पात्र उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक bankofmaharashtra.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Bank of Maharashtra Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra -BOM) ने Generalist Officer Scale II पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पोस्ट भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 500 पद भरे जाएंगे, जिनका श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है:
- SC: 75
- ST: 37
- OBC: 135
- EWS: 50
- UR: 203
शैक्षनिक योग्यता
किसी भी विषय में बैचलर डिग्री / इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री में कम से कम 60% अंक (SC/ST/OBC/PwBD के लिए 55%) होनी चाहिए। या चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)।
आयु सीमा
31 जुलाई 2025 तक उम्मीदवार की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
आवेदन शुल्क
- UR/EWS/OBC: ₹1180
- SC/ST/PwBD: ₹118
Bank of Maharashtra Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
- इसके बाद Careers टैब में Generalist Officer Registration 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- अब, शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए पेज डाउनलोड कर प्रिंट लें।
