BOB LBO Admit Card 2025: लोकल बैंक ऑफिसर्स का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025
X

MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025

बैंक ऑफ बड़ौदा LBO भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी। परीक्षा 6 सितंबर को होगी। जानें डाउनलोड प्रक्रिया।

Bank of Baroda LBO Admit Card 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर्स (LBO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार bankofbaroda.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान कुल 2500 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

परीक्षा कब और कैसे होगी?

परीक्षा तिथि: 6 सितंबर 2025

अवधि: 2 घंटे

कुल प्रश्न: 120

अंक: 120 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

प्रश्नपत्र भाषा: हिंदी और अंग्रेजी (English Language सेक्शन केवल अंग्रेजी में)

चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है?

  1. ऑनलाइन परीक्षा
  2. साइकोमेट्रिक टेस्ट
  3. लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट
  4. ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू

जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें आगे की प्रक्रियाओं के लिए बुलाया जाएगा।

रिक्तियों का विवरण

  1. जनरल: 1043
  2. SC: 367
  3. ST: 178
  4. OBC: 667
  5. EWS: 245

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर (स्केल-1) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

बेसिक सैलरी: ₹48,480

अधिकतम सैलरी: ₹85,920 (सेवा अवधि के साथ बढ़ती जाएगी)

प्रोबेशन पीरियड: 1 वर्ष

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • इसके बाद Career सेक्शन में Current Opportunities पर क्लिक करें।
  • अब “RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICERS (LBOs) ON REGULAR BASIS” लिंक चुनें।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story