BOB Recruitment 2026: आईटी विभाग में निकली भर्ती, सैलरी 85 हजार से भी अधिक, जल्द करें आवेदन

Bank of Baroda Recruitment 2026
X

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Bank of Baroda ने IT Specialist Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 418 पदों पर भर्ती की जाएगी। जानें आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और सैलरी डिटेल।

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत बैंक के आईटी विभाग में कुल 418 नियमित पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी?

भर्ती के माध्यम से ऑफिसर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर जैसे पदों को भरा जाएगा। ये सभी नियुक्तियां वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 से चालू है।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है।

लिखित परीक्षा का पैटर्न

ऑनलाइन परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 225 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की कुल अवधि ढाई घंटे की होगी। पहले सेक्शन में रीजनिंग, इंग्लिश और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न होंगे। दूसरे सेक्शन में प्रोफेशनल नॉलेज पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका वेटेज अधिक रहेगा।

चयन प्रक्रिया में होंगे कई चरण

उम्मीदवारों का चयन केवल परीक्षा के आधार पर नहीं होगा। पहले आवेदन की जांच की जाएगी, इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी। जरूरत पड़ने पर साइकोमेट्रिक टेस्ट भी लिया जा सकता है। अंतिम चरण में इंटरव्यू के माध्यम से फाइनल चयन किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड के अधिकारियों को लगभग 48 हजार से 85 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। जबकि, मैनेजर पद पर सैलरी 64 हजार से 93 हजार रुपये और सीनियर मैनेजर को 85 हजार से 1 लाख रुपये से अधिक तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

आवेदन से पहले क्या करें?

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और पात्रता मानदंड की जांच जरूर करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story