Army Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर भर्ती के आवेदन जल्द होंगे शुरू, जानें योग्यता

अग्निवीर भर्ती के आवेदन जल्द होंगे शुरू, जानें योग्यता
X

Army Agniveer Bharti 2026

Army Agniveer Bharti 2026 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर एवं JCO/OR भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Army CEE 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Army Agniveer Bharti 2026 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर एवं JCO/OR भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Army CEE 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 3 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवा joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों पर मौका दिया जा रहा है।

8वीं से 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन

आर्मी अग्निवीर भर्ती में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD):

उम्मीदवार का न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को ड्राइवर पदों पर प्राथमिकता मिलेगी।

अग्निवीर टेक्निकल:

12वीं पास (PCM) उम्मीदवार जिनके कुल 50% अंक हों और प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक हों।

क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल:

12वीं में 60% अंक अनिवार्य, साथ ही इंग्लिश, मैथ्स, अकाउंट्स/बुक कीपिंग में न्यूनतम 50% अंक जरूरी।

अग्निवीर ट्रेड्समैन:

8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

मिलिट्री पुलिस:

10वीं पास उम्मीदवार, न्यूनतम 45% अंकों के साथ पात्र होंगे। उम्मीदवार की आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Army CEE 2026: आवेदन शुल्क

इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

Army CEE 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस सत्र की अग्निवीर भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे—

  1. कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)
  2. फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  3. मेडिकल एग्जामिनेशन
  4. फाइनल मेरिट लिस्ट

सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story