AFCAT 1 2026 Answer Key: एफकैट एग्जाम आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AFCAT 1 2026 Answer Key
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1 2026) में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय वायुसेना की ओर से एफकैट 1 2026 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर अपने प्रश्न-उत्तर देख सकते हैं। यह परीक्षा 31 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका
उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर असहमति है, तो वे निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा भी लॉग-इन के माध्यम से ही उपलब्ध कराई गई है।
AFCAT 1 2026 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर AFCAT 1 2026 लॉग-इन सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर साइन इन करें।
- लॉग-इन करते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- आंसर की को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
- इसी लॉग-इन से उम्मीदवार ऑब्जेक्शन भी सबमिट कर सकते हैं।
