ये रहीं 2014 में आने वाली बड़ी खबरें, जानिए एक नजर में

X
By - haribhoomi.com |31 Dec 2013 6:30 PM
2013 में आप ने रचा इतिहास।
नई दिल्ली. साल 2014 की शुरूआत हो चुकी है और हम सभी की नए साल से बहुत सी उम्मीदें है। नए साल में निश्चित रूप से हम सब की नजर उन मुद्दों पर नजर रहेगी जिनकी जड़ें खत्म हो चुके साल 2013 से जुड़ी हैं।
इस साल देश के राजनैतिक क्षितिज पर नए सितारे की तरह उभरकर पहली बार में चुनावी मैदान में सफलता हासिल कर लेने वाले अरविंद केजरीवाल ने साल बीतते बीतते दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का भरोसा दिलाया। निश्चित रूप से साल 2014 में उनके और उनकी सरकार के कामकाज पर नजर रहेगी।
‘आम आदमी पार्टी’ को दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिले सर्मथन ने देश के दो प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा की नींद उड़ा कर रख दी है। लोकसभा चुनावों में ‘आप’ की ताकत लोग जरूर देखना चाहेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाने वाले सोशल मीडिया का असर वर्ष 2014 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों में भी दिखेगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को- फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर
नीचे की स्लाइड्स में जानें और किस मुद्दे पर रहेगी नजर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS