भारत बनाएगा चांद पर घर, पर कौन होगा भारत का पहला ''नील आर्मस्ट्रांग''?

X
By - haribhhomi.com |27 April 2015 12:00 AM IST
इसरो के पूर्व निदेशक तथा मिशन मंगलयान के प्रमुख डॉ. जी. माधवन नायर ने कहा कि जल्द ही चांद पर भारतीय तिरंगा फहराया जाएगा ।
विज्ञापन
नई दिल्ली. एक कार्यक्रम में आए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पूर्व निदेशक तथा मिशन मंगलयान के प्रमुख डॉ. जी. माधवन नायर ने कहा कि जल्द ही चांद पर भारतीय तिरंगा फहराया जाएगा । उन्होने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले पांच साल में कोई भारतीय चंद्रमा की सतह पर तिरंगा फहराएगा। आपको बता दे कि वह यहां बीएचयू के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आये थे। उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान ने हाल के वर्षो में काफी तरक्की कर ली है। जिसके परिणाम जल्द ही सामने आएंगे
मिशन मंगलयान की मौजूदा स्थिति पूछने पर डॉ. नायर ने कहा कि यह काफी अच्छी तरह काम कर रहा है। इसने मंगल ग्रह की कई स्पष्ट और जानकारीयुक्त तस्वीरें भेजी हैं, जिनका अध्ययन विज्ञानी कर रहे हैं। इसके अलावा इसने कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े भी भेजे हैं, जो मंगल ग्रह की भौगोलिक स्थिति जानने में काफी मदद करेंगे। उन्होने कहा कि इसरो का मिशन चंद्रयान भी काफी सफल रहा। हमने पहली बार यह सिद्ध किया कि चांद की सतह पर पानी की मौजूदगी है।
तो वही एक सवाल के जवाब पर डॉ. नायर ने कहा कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह मिशन की शुरुआत 1960 में की थी। उस समय तकनीकी इतनी विकसित नहीं हुई थी। भारत ने जब अपना यह अभियान शुरू किया तो कई नई तकनीक आ चुकी थीं। यही वजह थी कि हमने पहले ही प्रयास में मिशन मंगलयान में सफलता हासिल कर ली। उन्होंने यह भी कहा कि चीन का मिशन तकनीकी गड़बड़ी की वजह से निष्फल रहा। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है और हम कामयाब होंगे।
विज्ञापन
रक्षा कंपनियों का नहीं होगा निजीकरण, कार्यक्षमता बढ़ाने पर होगा जोरः पर्रिकर
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, अन्य जानकारी-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS