इसरो ने जारी की मंगल ऑर्बिटर की ओर से ली गई तस्वीरें, नजर अब चांद-सूरज पर

इसरो ने जारी की मंगल ऑर्बिटर की ओर से ली गई तस्वीरें, नजर अब चांद-सूरज पर
X
हम अंतरिक्ष में एक वेधशाला भेजने की भी योजना बना रहे हैं- राधाकृष्णन
चेन्नई. इसरो ने मंगल ऑर्बिटर द्वारा पिछले महीने ली गई धूमकेतु साइडिंग स्प्रिंग की तस्वीरों को बुधवार को जारी कर दिया। इसरो के मंगल ऑर्बिटर को बीते 19 अक्तूबर को धूमकेतु साइडिंग स्प्रिंग के संपर्क में आने का मौका मिला था। इसरो ने एक बयान में कहा कि मंगल ऑर्बिटर के साथ संबंधित मार्स कलर कैमरे ने धूमकेतु के ऊपरी चमकदार हिस्से की आंशिक रूप से तस्वीर ली। ये तस्वीरें धूमकेतु के मंगल आर्बिटर के संपर्क में रहने के आखिरी 40 मिनटों के दौरान ली गई। उसने कहा, एमसीसी की तस्वीरों का क्रम यह दिखाता है कि यह धूमकेतु 19 अक्तूबर को 1.8 लाख किलोमीटर से 1.3 लाख किलोमीटर निकट आया था।
मंगल पर सफल अभियान भेजने वाला एशिया का पहला देश बनने के बाद भारत की अब चंद्रमा पर लैंडर और रोवर मिशन के साथ ही सूर्य का अध्ययन करने के लिए एक उपग्रह भेजने की योजना है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डॉ. के राधाकृष्णन ने एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर हुई चर्चा में बताया कि भारत की योजना तीन साल बाद लैंडर और रोवर को चंद्रमा पर उतारने की है। भारत ने पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए चंद्रयान प्रथम भेजा था जिसने वहां पानी की मौजूदगी की पुष्टि की थी।
राधाकृष्णन ने कहा कि हमारी योजना सूर्य का अध्ययन करने के लिए एक उपग्रह प्रक्षेपित करने की भी है जो पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर रहकर सूर्य का अध्ययन करेगा। इस पर छह उपकरण लगे होंगे। इसके अलावा हम अंतरिक्ष में एक वेधशाला भेजने की भी योजना बना रहे हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, अगले योजना के बारे में क्या कहा राधाकृष्णन ने -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story