इसरो का सूर्य के लिए ‘आदित्य’ अभियान 2020 से पहले

X
By - haribhoomi.com |28 Feb 2014 6:30 PM
इसरो ने एक दर्जन से अधिक अभियानों के कार्यक्रम तय किये हैं जिसमें सूर्य पर उसका पहला अभियान भी शामिल है।
चेन्नई. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक दर्जन से अधिक अभियानों के कार्यक्रम तय किये हैं जिसमें सूर्य पर उसका पहला अभियान भी शामिल है। इसरो के अध्यक्ष के राधाकृष्णन ने आज यहां एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यद्यपि सूर्य अभियान पहले से एजेंडा में था लेकिन एजेंसी के पास उसकी स्पष्ट योजना है और उसने एक समयसीमा बनायी है जिसमें उसे पूरा करने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि सूर्य के लिए ‘आदित्य’ अभियान की योजना वर्ष 2017 और 2020 के बीच बनाई गई है। राधाकृष्णन ने कहा कि अभियान पृथ्वी के चारों ओर होगा। उसके लिए कुछ उपकरणों की योजना बनायी गई है। हम इसे 2017 और 2020 के बीच प्रक्षेपित करने की आशा करते हैं। उससे पहले इसरो ने 2014 और 2017 के बीच एस्ट्रोसैट :ब्रह्मांडीय स्रोतों के अध्ययन के वास्ते खगोलीय वेधशाला प्रक्षेपित करने के लिए डिजाइन, विकास और निर्माण के उद्देश्य वाली परियोजना: और चंद्रयान-दो पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में पढ़ें, आईआरएनएसएस 1 बी के प्रक्षेपण की समीक्षा आज-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS