मासूम बच्चों को जबरन फिदायीन बना रहा है आईएस, कहा मर जाओ या तबाही मचाओ

बगदाद. आईएस के आतंकवादी मासूम बच्चों को नर्क की आग में झोंक रहे हैं। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए। उस उम्र के बच्चों के जिस्मों को बारूद में लपेटा जा रहा है। सीरिया के एक लड़के के लिए मौत का फरमान सुनाया गया गया, लेकिन वो जिंदा लौट आया है। और उसी ने सुनाई है आईएस के आतंकियों की ये खौफनाक दास्तान।
मासूम बच्चों को जबरन फिदायीन बनाया जा रहा है। जो भी इनके चंगुल में फंस गया उसकी मौत तो तय है बस तरीके दो हैं। या तो फिदायीन बनकर दुश्मनों के गढ़ में जाओ और तबाही फैला दो। 14 साल के इस लड़के के सामने दो ही रास्ते थे ऐसे में इसने फिदायीन बनकर उनके चंगुल से छूटने का फैसला किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS