फेसबुक यूजर्स के लिए खुशखबरी, फेसबुक ने लॉंच किया सर्च फीचर

X
By - haribhoomi.com |11 May 2015 6:30 PM
यूजर्स को बिना गूगल का इस्तेमाल किए अपने स्टेट्स को अपडेट करने हेतु वेबसाइटों और लेखों को ढूंढ़ने में मदद मिलेगी
नई दिल्ली. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने एप्लीकेशन के अंतर्गत नया सर्च फीचर लॉंंच करने की योजना बनायी है। फेसबुक की इस नयी और अनोखी सुविधा की मदद से यूजर्स मोबाइल एप में ही लिंक्स सर्च कर सकते हैं, साथ ही आलेखों के लिए व अन्य छपे विषयों को बिना गूगल किए ही ढूंढ सकेंगे।
1 लाख करोड़ लिंक्स को किया जा सकता है सर्च
एक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक ने ऐसे फीचर पर काम करने की बात की पुष्टि की है। इससे यूजर्स को बिना गूगल का इस्तेमाल किए अपने स्टेट्स को अपडेट करने हेतु वेबसाइटों और लेखों को ढूंढ़ने में मदद मिलेगी। फेसबुक ने बताया कि हमारे पास 1 लाख करोड़ लिंक्स हैं, जिसे लोग सर्च कर सकते हैं। जब यूजर्स सर्च बॉक्स में कुछ सर्च के लिए लिखेंगे तो "एड ए लिंक" ऑप्शन यूजर्स को मैचिंग लिंक्स दिखाएगा। यूजर्स इसमें से लिंक चुनकर पोस्ट कर सकते हैं।
टेस्टिंग पर है एक और नया फीचर
फेसबुक ने इस खबर की पुष्टि की है कि वह एप पर स्टेट्स अपडेट के लिए लिंक एड करने का नया तरीका तैयार कर रहे हैं। वैसे इससे बड़ी खुशखबरी फेसबुक यूजर्स के ले हो ही नहीं सकती। लेकिन अभी तक ये फीचर टेस्टिंग पर है, जो अमेरिका में कुछ आईओएस यूजर्स को मिला है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS