इनेलो के लिए गढ़ बचाने की चुनौती, भाजपा और कांग्रेस की भी होगी परीक्षा

इनेलो के लिए गढ़ बचाने की चुनौती, भाजपा और कांग्रेस की भी होगी परीक्षा
X
इसके अलावा सुधीर गौत्तम आखिरी समय में बसपा की टिकट लेकर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
जींद. हलके चुनावी मिजाज उसी समय रंगत पकड़ेगा जब कांग्रेस और हजकां के प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में आ जाएंगे। फिलहाल इनेलो ने जहां मौजूदा विधायक डा. हरिचंद मिढ़ा पर विश्वास जताया है वहीं भाजपा ने इनेलो के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बरवाला को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा सुधीर गौत्तम आखिरी समय में बसपा की टिकट लेकर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं और समस्त भारतीय पार्टी विजयपाल मघान को बहुत पहले ही चुनावी मैदान में उतार चुकी हैं। जींद का चुनावी घमासान रोचक होगा, इसमें तो कोई संदेह ही नहीं नजर आ रहा है और अब मुख्य रूप से कांग्रेस की टिकट पर निगाहें टिकी हुई हैं।

अगर कांग्रेस ने जातीय समीकरण के आधार पर प्रत्याशी उतार दिया तो मुकाबला रोचक होगा। डा. हरिचंद मिढ़ा पर इनेलो ने दूसरी बार दाव खेला है। वर्ष 2009 में डा. हरिचंद मिढ़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी मांगेराम गुप्ता को करीब 6800 वोटों से हराया था। उस समय जहां इनेलो संगठित थी वहीं कांग्रेस में खुलकर गुटबाजी थी। इस बाद स्थिति उलट हो चुकी है। तब के इनेलो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बरवाला उनके खिलाफ भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में इनेलो और डॉ. मिढ़ा की राह आसान नहीं हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कंडेला खाप के प्रति उमड़ा प्रेम देख कर लगता है कि पार्टी कंडेला खाप से संबंधित चेहरे को उतार सकती है। जींद विधानसभा में कंडेला खाप भले ही कभी अपना विधायक न बना पाई हो, लेकिन खाप का विधानसभा क्षेत्र में दबदबा रहा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी यहां से एक व्यापारी वर्गके नेता को उतार सकती है, जिसकी खाप पर भी अच्छी पकड़ है। इससे विरोधियों के समीकरण बिगड़ सकते हैं।

नीचे की स्लाइड्स में जानिए, जींद में आनेवाली चुनाव को लेकर होनेवाली रणनीति -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story