ये अंतर हैं भारतीय रेल की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेनों में, जानिए यहां

ये अंतर हैं भारतीय रेल की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेनों में, जानिए यहां
X
भारतीय रेल विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है।
नई दिल्ली. भारतीय रेल (आईआर) एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह 150 वर्षों से भी अधिक समय तक भारत के परिवहन क्षेत्र का मुख्य संघटक रहा है।
यह विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है, इसके 16 लाख से भी अधिक कर्मचारी हैं। यह न केवल देश की मूल संरचनात्‍मक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अपितु बिखरे हुए क्षेत्रों को एक साथ जोड़ने में और देश राष्‍ट्रीय अखंडता का भी संवर्धन करता है। राष्‍ट्रीय आपात स्थिति के दौरान आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में भारतीय रेलवे अग्रणी रहा है।
अर्थव्यस्था में अंतर्देशीय परिवहन का रेल मुख्य माध्यम है। यह ऊर्जा सक्षम परिवहन मोड, जो बड़ी मात्रा में जनशक्ति के आवागमन के लिए बड़ा ही आदर्श एवं उपयुक्त है, बड़ी मात्रा में वस्तुओं को लाने ले जाने तथा लंबी दूरी की यात्रा के लिए अत्यन्त उपयुक्त है।
यह देश की जीवन धारा है और इसके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए इनका महत्वपूर्ण स्थान है। सुस्थापित रेल प्रणाली देश के दूरतम स्‍थानों से लोगों को एक साथ मिलाती है और व्यापार करना, दृश्य दर्शन, तीर्थ और शिक्षा संभव बनाती है। यह जीवन स्तर सुधारती है और इस प्रकार से उद्योग और कृषि का विकासशील त्वरित करने में सहायता करता है।
आज हम भारतीय रेल की कुछ तेज गति से चलने वाली ट्रेनों की खास बातों पर आपका ध्यान केंद्रित करने वाले हैं जिनमें शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस और गरीब रथ शामिल हैं-
1. शताब्दी एक्सप्रेस
शताब्दी एक्सप्रेस की बात करें तो ये भारतीय रेल की वह ट्रेन है जो भारत के बड़े शहरों को आपस में जोड़ती है। इस ट्रेन की खास बात है कि यह अपना सफर एक ही दिन में पूरा करती है। शताब्दी एक्सप्रेस 1988 में भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य मे शुरू की गई थी।
शताब्दी एक्सप्रेस तत्कालीन रेल मंत्री श्री माधव राव सिंधिया की सोच का नतीजा थीं। पहली शताब्दी एक्सप्रेस को नई दिल्ली से झांसी के बीच शुरु किया गया था जिसे बाद मे बढा़कर भोपाल तक कर दिया गया। इसकी गति के बारे में बात करें तो अधिकतम 150 Km/h है और एवरेज गति 84 Km/h है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, अन्य ट्रेनों के बारे में -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story