सचिन ने सिखाया RUNS बनाना और संघर्ष करना- ब्रायन लारा

नई दिल्ली.वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा विश्व कप के पहले दो मैचों में भारत के आलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित हैं और उनको लगता है कि अगर भारत को अपने खिताब की रक्षा करनी है तो महेंद्र सिंह धोनी की टीम को खेल के तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन जारी रखना होगा।
'विश्व कप' में अपनी बीबी को अलमारी में छिपा कर रखते थे 'सकलेन'
भारत ने ग्रुप बी के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 76 रन से हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 130 रन की शानदार जीत दर्ज की और ग्रुप में शीर्ष पर चल रहा है। अन्य लोगों की तरह लारा का भी मानना है कि भारत अगले दौर में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए जगह बनाएगा।
सचिन तेंदूलकर का टीम इंडिया को गुरुमंत्र, बोले- ज्यादा अभ्यास की जरूरत नहीं
लारा ने कहा, इसकी संभावना सबसे अधिक है (भारत के ग्रुप बी में शीर्ष पर रहने की)। भारत शानदार क्रिकेट खेल रहा है। मैदान पर बल्ले और गेंद से उनका प्रयास बेहतरीन है। पहले आपने देखा होगा कि भारतीय टीम खेल के एक विभाग में संघर्ष करती थी लेकिन फिलहाल उनकी बल्लेबाजी शानदार है, उनके गेंदबाज वह कर रहे हैं जो मैच जीतने के लिए जरूरी है और पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्षेत्ररक्षण में सुधार हुआ है। वे अब अलग स्तर की टीम हैं। उन्होंने कहा, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वे काफी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। उनका आलराउंड खेल प्रभावी है और विश्व कप जीतने लिए उन्हें ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखना होगा।
लारा का साथ ही मानना है कि भारत आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सहमेजबानी में हो रहे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन इसलिए कर रहा है क्योंकि अब टीम विदेशी हालात से निपटने में बेहतर सक्षम है। लारा ने रिकार्ड छह विश्व कप खेलने वाले सचिन तेंदुलकर को भारत के मौजूदा क्रिकेटरों को मुश्किल हालात में संघर्ष करना और रन बनाना सिखाने का र्शेय दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS