UP News: विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई पर 3 दिन में 6 FIR दर्ज, MLA ने CM से माफी मांगी

MLA Mahendrapal singh
X
UP News: गोरखपुर में विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पाल सिंह पर 3 दिन में 6 FIR दर्ज हुई हैं। CM योगी और OSD पर अभद्र टिप्पणी, ईंट-भट्ठे पर कच्ची शराब मिलने से बढ़ा विवाद।

UP News: गोरखपुर में बीजेपी विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। सिर्फ तीन दिन में 4 थानों में कुल 6 एफआईआर दर्ज की गई हैं। दरअसल, गुरुवार रात भोलेंद्र पाल सिंह ने फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ, उनके ओएसडी बल्लू राय और एक विधायक पर अभद्र टिप्पणी की थी। पोस्ट वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया और परिवार के लोगों ने उसे डिलीट कर दिया। भोलेंद्र फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच सहित कई थानों की टीमें लगी हुई हैं।

बता दें, शनिवार रात भोलेंद्र पाल सिंह के ईंट-भट्ठे पर एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। यहां कच्ची शराब बनाने के सबूत मिले। भारी मात्रा में लहन भी बरामद हुई।

दरअसल, विवाद की जड़ पिपराइच के पूर्व विधायक और सैंथवार समाज के नेता रहे स्व. केदार सिंह की प्रतिमा हटाए जाने की चर्चा है। इसी को लेकर भोलेंद्र ने फेसबुक पोस्ट लिखकर अभद्र टिप्पणी की थी।

अब तक 6 एफआईआर दर्ज

भोलेंद्र पाल सिंह मौजूदा विधायक महेंद्र पाल सिंह के सगे भाई हैं। अब तक उनके खिलाफ 6 FIR दर्ज हो चुकी हैं। ईंट-भट्ठे पर छापे में कच्ची शराब के अलावा 3 ट्रैक्टर और 2 ट्रॉली भी जब्त की गईं। जांच में सामने आया कि ये वाहन कृषि कार्य के बजाय कमर्शियल कामों में इस्तेमाल हो रहे थे। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इन्हें सीज कर दिया गया है। शुरुआती जांच में भोलेंद्र का ईंट-भट्ठा अवैध रूप से संचालित होना पाया गया है।

भाई से मेरा कोई मतलब नहीं महेंद्र सिंह

इस पूरे मामले पर विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा है कि उनका अपने भाई भोलेंद्र से कोई मतलब नहीं है। हालांकि खून का रिश्ता है इसलिए वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके ओएसडी से माफी मांगते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story