कोरियन ऑनलाइन गेम की लत बनी काल: गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान
X

गेम खेलने से मना करने पर तीन बहनों ने खुदकुशी की। (सांकेतिक तस्वीर सौजन्य- AI-generated)

गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग सगी बहनों ने इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग सगी बहनों ने इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनों को कोरियाई ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। परिजन उन्हें मोबाइल पर गेम खेलने से रोकते थे, जिससे वे मानसिक दबाव में थीं। इसी बात को आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

मृतक बहनों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है। तीनों चेतन नामक व्यक्ति की बेटियां थीं, जो अपनी दो पत्नियों और चार बच्चों के साथ भारत सिटी सोसायटी में रह रहे थे। परिवार पिछले तीन वर्षों से यहां निवास कर रहा था, इससे पहले वे दिल्ली में रहते थे।

बताया गया है कि कोरोना काल के बाद से ही तीनों बहनों ने पढ़ाई छोड़ दी थी और अधिकतर समय मोबाइल फोन पर बिताती थीं। स्वजनों और पड़ोसियों के अनुसार, वे टास्क-बेस्ड कोरियाई गेमिंग एप्स की आदी हो चुकी थीं। घटना वाली रात पूरा परिवार घर में सो रहा था, इसी दौरान तीनों बहनों ने खिड़की से छलांग लगा दी।

पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनकी डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है। मौके से हाथ से लिखे कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story