क्या आप फेसबुक पर सर्च हिस्ट्री को लेकर परेशान हैं, तो जानिए डिलीट करने का आसान तरीका

नई दिल्ली. अगर आप फेसबुक यूज करते हैं और इसे ज्यादा समय देते हैं सावधान हो जाइए क्यों कि आप फेसबुक पर जो भी सर्च करते हैं फेसबुक उसका हिस्ट्री रिकॉर्ड रखता है। आप अपने किसी फ्रेंड को सर्च करें या कोई पेज, एफबी उसका हिस्ट्री रिकॉर्ड कर लेता है। जब आप फेसबुक पर कुछ भी सर्च करते हैं तो फेसबुक उसको एक्टिविटी लॉग में सेव कर लेता है। राहत की बात यह है कि सर्च हिस्ट्री सिर्फ आपको ही दिखाई देगी इसलिए यह किसी भी प्रकार से आपकी प्राइवेसी में दखल नहीं है। बावजूद इसके अगर आप इसे लेकर परेशान हैं और हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं। सबसे पहले आपको सेटिंग में जाना पड़ेगा। यहां आपको एक्टिव लोगो का ऑप्शन मिलेगा। एक्टिव लोगो पर आपको आपको आपकी पूरी फेसबुक हिस्ट्री दिखाई देगी।
इस पेज पर बाईं तरफ आपको आपको फोटोज़, लाइक्स, कमेंट्स जैसे कई सेक्शन दिखाई देंगे। इसमें से सर्च ऑपशन को सेलेक्ट करके आप अपनी सर्च हिस्ट्री तक पहुंच जाएंगे। यहां आप अपनी सर्च हिस्ट्री डिलीट करने के लिए दाईं तरफ बने 'Hidden from Timeline' बटन पर क्लिक करना होगा। जब आप इस पर क्लिक करेंगे तब आपको सामने डिलीट का ऑप्शन दिखेगा इसे सेलेक्ट कर सकते हैं। अगर आप आप पूरी सर्च हिस्ट्री को एक साथ डिलीट करना चाहते हैं तो आप ऊपर की ओर दाईं तरफ बने Clear Searches आइकन पर क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद आपकी पूरी सर्च हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं। अब आप सर्च हिस्ट्री से होने वाली किसी भी दिक्कत से बच गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS