मामूली कहासुनी के बाद विधवा की जहर से हत्या, ससुराल वालों पर मामला दर्ज

हरियाणा के सोनीपत से एक विधवा को जहर पिलाकर मारने का मामला सामने आया है। जहां थोड़ी कहासुनी के बाद महिला को उसके ससुराल वालों ने जबरदस्ती जहर निगलने पर मजबूर कर दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप मे देवर सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
मामला सोनीपत स्थित राई के पास मलिकपुर गांव का है। यहां रहने विधवा महिला सीमा को मामूली पारिवारिक विवाद के बाद ससुराल पक्ष ने जहर खाने के लिए मजबूर कर दिया। जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विधवा के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ जहर पिलाकर मारने का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला के भाई ने देवर समेत परिवार के पांच लोगों को आरोपी बनाया है।
क्या है पूरा मामला
सीमा की शादी मलिकपुर निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। उसके पति की मौत सात साल पहले हो गई थी उसके दो बेटे व एक बेटी है। आरोप है कि मृत महिला का देवर उसको भाई की मौत के बाद से ही लगातार प्रताड़ित करता रहता था। हादसे के दिन महिला की कहासुनी उसके देवर के साथ हो गई जिसके बाद परिवार वालों ने मिलकर उसे जहर पीने के लिए विवश कर दिया। बेहोश अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS