Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सोनीपत : एक ही जगह, एक ही तरह काल के गाल में समा गए दो सगे भाई

सोनीपत में गुरुवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई। जहां एक ही तरह, एक ही जैसे एक साथ दो भाईयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची मोहाना थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सोनीपत : एक ही जगह, एक ही तरह काल के गाल में समा गए दो सगे भाई
X

सोनीपत (Sonipat) में गुरुवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई। जहां एक ही तरह, एक ही जैसे एक साथ दो भाईयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची मोहाना थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार मोहाना (Mohana) थाना क्षेत्र के माहरा गांव में बिहार के माधेपुरा जिला के दो व्यक्ति ट्रैक्टर से तूड़े ढुलाई का काम कर रहे थे। गुरुवार को भी दोनों भाई अंचल ठेकेदार के यहां काम कर रहे थे। तभी हादसा हो गया।

जब वह तूड़ा ट्रैक्टर ट्राली पर लाद रहे थे तभी तूड़े का ढेर उनके ऊपर गिर गया। और दोनों भाई उसके नीचे दब गए। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। किसी तरह से प्रवेश शाह और प्रमोद शाह को तूड़े के ढेर से निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story