कीनिया नहीं पहुंच पाए एक करोड़ के कंबल, रास्ते में ही गायब हुए तीन कंटेनर

X
By - haribhoomi.com |12 Dec 2014 6:30 PM
कंबलों से लदे तीनों कंटेनरों का निर्यात अफ्रीका महाद्वीप के देश कीनिया के नेरोबे स्थित मैसर्स स्पार्टन रिलीफ ईपीजेड लिमिटेड को किया जाना था।
पानीपत. पानीपत से अफ्रीका महाद्वीप के देश कीनिया को निर्यात किए गए 9955250 रूपये कीमत के कंबलों से लदे तीन कंटेनर कीनिया नहीं पहुंचे। पानीपत के एक्सपोर्टर की शिकायत पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने दिल्ली की अल्पा ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधडी व आपराधिक षडयंत्र रचाने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पानीपत के निकटवर्ती गांव उग्राखेड़ी के रकबे में स्थित कृष्णा ओवरसीज के संचालक सैंकी लखीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9955250 रुपये कीमत के कंबल, तीन कंटेनरों में लाद कर अल्पा ट्रांसपोर्ट कंपनी, दिल्ली के संचालक पुनीत शर्मा, सुपरवाइजर बलराम यादव व वाहन चालकों सुनील यादव व सलुउद्दीन को 30 सितंबर को सौंपे गए थे।
कंबलों से लदे तीनों कंटेनरों का निर्यात अफ्रीका महाद्वीप के देश कीनिया के नेरोबे स्थित मैसर्स स्पार्टन रिलीफ ईपीजेड लिमिटेड को किया जाना था। उन्होंने बताया कि कीनिया की कंपनी को कंबलों की डिलीवरी नहीं मिली तो कंपनी के पदाधिकारियों ने उन्हें सूचना दी। शैंकी लखीना ने जब अल्पा ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक पुनीत शर्मा, सुपरवाइजर बलराम यादव व वाहन चालक सुनील यादव व सलुउद्दीन से कंबलों के कंटेनरों के कीनिया नहीं पहुंचने की बात कही तो उचित जवाब नहीं दिया।
इन पर हुआ केस-
पुलिस ने अल्पा ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक पुनीत शर्मा, सुपरवाइजर बलराम यादव व वाहन चालक सुनील यादव व सलुउद्दीन के खिलाफ धोखाधडी, आपराधिक षडयंत्र रचने समेत अन्य आपराधिक के आरोप में केस दर्ज किया है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, शैंकी लखीना ने अल्पा ट्रांसपोर्ट पर लगाया आरोप-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS