गड़बड़झाला: MDU ने Bsc. की छात्राओं के करियर से किया खिलवाड़, सभी को दिए शून्य अंक

गड़बड़झाला: MDU ने Bsc. की छात्राओं के करियर से किया खिलवाड़, सभी को दिए शून्य अंक
X
सभी छात्राओं के फिजिक्स विषय में शून्य, एक या दो ही अंक दिखाए गए हैं।
नारनौल. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार दोपहर एक घंटे प्रदर्शन किया। छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान बहरोड़ चौक पर जाम भी लगाया। छात्राओं ने प्रदर्शन व जाम का कारण महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा महाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की सभी छात्राओं के द्वितीय समेस्टर में फिजिक्स विषय में शून्य, एक या दो अंक दिया जाना बताया। करीब एक घंटे बाद पुलिस प्रशासन व कालेज प्राचार्य दलीप सिंह यादव के विश्वविद्यालय प्रशासन से बात कर उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच करवाने के आश्वासन के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार सुबह 10 बजे बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के दूसरे समेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया। विश्वविद्यालय की साइट पर परीक्षा परिणाम के जारी होने के बाद जैसे ही राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी परिणाम देखा तो सभी दंग रह गईं, क्योंकि महाविद्यालय की सभी छात्राओं के फिजिक्स विषय में शून्य, एक या दो ही अंक दिखाए गए थे। इस पर छात्राएं विफर गई और रोष स्वरूप महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगी। बाद में छात्राओं ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने बहरोड़ चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान छात्राओं ने वी वांट जस्टिस व विश्वविद्यालय प्रशासन मुरदाबाद के नारे भी लगाए।
प्रदर्शन कर ही छात्रा निशा, प्रियंका, आरती, सुमन, ’योति, सविता, कविता आदि ने बताया कि 25 सितंबर को विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी के द्वितीय समेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था, लेकिन अचानक बाद में एक घंटे बाद ही उसे साइट से उठा का जल्द ही दोबारा परिणाम जारी करने का मैसेज दिया गया। मंगलवार सुबह पुन: विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए इस परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की सभी छात्राओं को फिजिक्स विषय में फेल दिखाया गया है। किसी के शून्य तो किसी को एक या दो अंक दर्शाए गए हैं। छात्राओं ने कहा कि विवि की इस लापरवाही के चलते छात्राओं में भारी रोष है। उनकी मांग है कि सभी छात्राओं की उत्तर पुस्तिका की जांच कर पुन: परीक्षा परिणाम जारी किया जाए।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, क्या कहते हैं प्राचार्य-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story