लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव संहिता लागू होने के बाद से हरियाणा में 191 गैर लाइसेंसी शस्त्र जब्त

लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव संहिता लागू होने के बाद से हरियाणा में 191 गैर लाइसेंसी शस्त्र जब्त
X
निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से हरियाणा पुलिस ने 191 गैरलाइसेंसी शस्त्र और 281 कारतूस जब्त किए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से हरियाणा पुलिस ने 191 गैरलाइसेंसी शस्त्र और 281 कारतूस जब्त किए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव संहिता को देखते हुये लोगों ने अब तक संबंधित थानों में 64,245 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये हैं।

यह भी पढ़े- LK Advani Blog : आडवाणी का ब्लॉग बम- सबसे पहले देश, फिर पार्टी और उसके बाद...

इस दौरान, अवैध शस्त्र बनाने वाले एक कारखाने का भी भंडाफोड़ किया गया। विर्क ने कहा कि तीन अप्रैल तक सोनीपत में सबसे अधिक 24 अवैध शस्त्र जब्त किये गए जबकि यही आंकड़ा फरीदाबाद के लिए 20, गुरूग्राम के लिए 17, पलवल के लिए 14, नारनौल के लिए 12, करनाल के लिए 11, रोहतक के लिए 10 और जींद एवं रेवाड़ी में नौ-नौ का रहा।

इसके अलावा यमुनानगर, झज्जर, हिसार और कुरूक्षेत्र में भी अवैध हथियार जब्त किए गए। उन्होंने दोहराया कि लोगों को चुनाव से पहले शस्त्र जमा कराने होंगे। हरियाणा में 12 मई को मतदान होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story