हरियाणा: साइकिल से विधानसभा पहुंचे मंत्रियों के साथ सीएम खट्टर

मुख्यमंत्री विधानसभा के लिए साइकिल पर निकले तो उनके साथ कई मंत्री और विधायक भी थे। भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला भी उनके साथ साइकिल पर विधानसभा पहुंचे। सबसे खास बात रही कि मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा रिक्शा चलाते हुए विधानसभा पहुंचे। रिक्शे पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा बैठे थे।
प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री रामबिलास शर्मा और ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई अन्य मंत्री भी साइकिल से विधानसभा पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कांग्रेस की महिला विधायक शकुंतला खटक बाइक पर पहुंचीं बाइक पर उनके साथ पूर्व मंत्री गीता भुक्कल भी थीं। बाद में विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई । विधानसभा में प्रश्नकाल में सदस्यों ने सड़कों सहित कई मुद्दों पर सरकार को विधायकों ने घेरा। भाजपा विधायकों ने सड़कों के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा। इसके साथ ही सरकार ने घोषणा की कि पंचकूला और सिरसा जिलों को स्वच्छ बनाया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
साभार- एनडीटीवी
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS