Haryana Assembly Election: कैथल सीट से रणदीप सिंह सुरजेवाला आगे, भाजपा पिछड़ी

कैथल सीट पर कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बढ़त हासिल कर ली है। शुरुआती रुझानों में कैथल सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। सुबह 8 बजे तक रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा विधायक लीलाराम पर बढ़त बनाए हुए हैं। यहां इस बार कुल 77.79 फीसदी मतदान हुआ है।
कैथल उत्तर हरियाणा की सबसे हॉटसीट मानी जाती है। कांग्रेस के कद्दावर नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला यहां से मैदान में है। भाजपा ने इस सीट से विधायक रह चुके लीलाराम को उतारकर सुरजेवाला के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। 2009 व 2014 में रणदीप सिंह सुरजेवाला यहां से चुनाव जीतते रहे हैं। इस सीट पर 2004 व 2009 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।
सुरजेवाला इस बार चुनाव जीते तो हैट्रक लगाने में सफल होंगे, अगर हारे तो उनका सियासी वजूद संकट में आ सकता है। क्योंकि इसी साल जींद उप चुनाव मैदान में उतरे रणदीप सिंह सुरजेवाला बुरी तरह हारकर तीसरे नंबर पर रहे थे। मौजूदा दोनों प्रत्याशियों के पास राजनीति का लंबा अनुभव है। जहां रणदीप सिंह सुरजेवाला अब तक सात चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं छात्र राजनीति से निकले भाजपा प्रत्याशी लीला राम इस बार तीसरा चुनाव लड़ रहे है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS