सरकार पर बरसीं आशाएं

सरकार पर बरसीं आशाएं
X
सरकार द्वारा मांगें न मानने पर पर भड़कीं आशा वर्कर्स।
हरियाणा. मंगलवार को आशा वर्कर्स ने प्रदेश भर में मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारिकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने बातचीत के लिए गए प्रतिनिधिमंडल के साथ अर्मयादित व्यवहार किया। इससे नाराज वर्कर्स ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका और विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री के लिए एक-एक कटोरी आटा दिया। अंबाला में आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा संबंधित सीआईटीयू एवं सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर पॉलीटेक्निक चौक पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला जलाकर रोष जताया। आशा वर्कर इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना के आवास पर गई और एक उनके आवास पर आटा व अन्य खाने-पीने का सामान से भरा पॉलीथिन विरोधस्वरूप रख दिया।
चुनाव में सबक सिखाएंगे
जींद में आशा वर्करों ने सीएम का पुतला बनाकर अर्थी पर रखा और फिर कंधे पर रखकर रोष प्रदर्शन किया। बाद में लघु सचिवालय के सामने सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पुतला फूंका और स्यापा डाला। आशा वर्करों ने चेताया कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। कैथल में नवग्रह चौक आशा वर्कर्स ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले आशा वर्कर्स जवाहर पार्क में एकत्रित हुई और वहां से प्रदर्शन करते हुए नवग्रह चौक पर आकर पहुंची,जहां आशा वर्करों ने विधिवत रूप से मुख्यमंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली और पुतला जलाया।
करनाल में सीएम के तानाशही व्यवहार से खफा जोरदार प्रदर्शन करते हुए कर्ण गेट पर सीएम का पुतला फूंका। इस दौरान आशा वर्करों ने अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। आशा वर्करों ने चेताते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं कि जाती तब वह संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीएम के आशा वर्कर केवल कंट्रैक्ट वर्कर है, सरकार जब चाहे इन्हें हटा सकती है ब्यान को घोर निंदनीय बताया। इससे पूर्व आशा वर्करों की बैठक कर्ण पार्क में हुई।
भिवानी में आशा वर्कर्स ने आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी के आवास पर पहुंची और नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों से मंत्री को फिर अवगत कराया। फरीदाबाद में आशा वर्करज यूनियन की सैकड़ो कार्यकर्ता ने मुख्यमन्त्री से नाराजगी दिखाते हुए बल्लभगढ बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। रोहतक में भी वर्कर्स ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका व नारेबाजी का रोष जताया।
हिसार में भी आशा वर्कर्स ने रोष रैली निकालकर मांगों को पूरा करने की मांग की। फतेहाबाद व सिरसा में भी आशा वर्कर्स सरकार नीतियों के खिलाफ जमकर गरजे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story