बराड़ा में पराली जलाने के मामले में 20 के किए चालान

बराड़ा में धान की फसल के अवशेषों को जलाने पर क्षेत्र के 13 गांवों के 20 किसानों को विभाग ने जुर्माना किया है। खंड कृषि अधिकारी डॉ. रोशन लाल व कृषि विकास अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह नरवाल ने बताया कि विभाग की ओर से किसानों को फसलों के अवशेष जलाने के जुर्म में किसानों को जुर्माना किया गया है।
उन्होंने बताया कि जुर्माने के रूप में विभाग ने किसानों से 50 हजार रूपये एकत्रित किए है। उन्होंने बताया कि गांव जलूबी से 1, कंबासी से 3, सोहाना से 2, थंबड़ से 2, सरदेहड़ी से 2, सिंबला से 1, अधोया मुसलमान से 1, धनौरा से 2, सैहला से 1, राजौली से 1, उगाला में 2, तोलावांली व राऊमाजरा में पराली जलाने के एक-एक मामले सामने आये है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वह फसलों के अवशेषों को जलाकर जहां पर्यावरण को नुकसान कर रहे है तो वहीं कीट मित्रों को भी नष्ट कर रहे है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेष प्रंबधन को अपनाने की अपील की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS