हाफिज सईद ने आतंकियों की सहूलियत के लिए खोला 24x7 साइबर सेल

X
By - haribhoomi.com |27 Dec 2015 6:30 PM
इसको जमात-उद-दावा साइबर सेल का नाम दिया गया है।
नई दिल्ली. हमेशा से भारत के लिए जहर उगलने वाला लश्कर चीफ हाफिज सईद फिर से भारत के विरुद्ध साजिश कर रहा है। खुफिया सूत्रों से पता चला है कि लश्कर चीफ हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ 24 घंटे सक्रिय रहने वाला साइबर सेल बनाया है। इसको जमात-उद-दावा साइबर सेल का नाम दिया गया है। इस साइबर सेल के जरिए भारत में आतंकी हमलों को अंजाम दिया जाएगा। इस साइबर सेल की जानकारी 26-27 दिसंबर को लाहौर में जमात-उद-दावा की बैठक में साझा की गई।
.jpg)
एक महीने पहले ही लश्कर-ए-तैयबा ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया था यह एप जम्मू-कश्मीर में लश्कर का अपने गुर्गों से संपर्क साधने का सुरक्षित साधन बन गया।
.jpg)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा को जहां दोनों देशों में सराहा गया वहीं लश्कर प्रमुख हाफिज सईद इससे बौखला गया। उसने आलोचना करते हुए कहा कि मोदी की अचानक यात्रा से पाकिस्तान की जनता का दिल दुखा है। मोदी के शानदार स्वागत के लिए सईद ने नवाज शरीफ को भी घेरा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS