आखिर कौन हैं पीएम मोदी के गुरू स्वामी दयानंद गिरि ?

X
By - haribhoomi.com |10 Sept 2015 6:30 PM
स्वामी दयानंद गिरि शंकर परंपरा के वेदांत और संस्कृत के शिक्षक हैं।
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने बीमार गुरू से मिलने ऋषिकेश जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो स्वामी दयानंद नरेंद्र मोदी के बहुत ही प्रिय हैं। तभी तो जैसे ही पता चला कि वो बीमार हैं तो आनन-फानन में उनसे मिलने का कार्यक्रम बना डाला। आज हम बताते हैं कि आखिर कौन हैं स्वामी दयानंद गिरि ?
माना जाता है कि स्वामी दयानंद का नरेंद्र मोदी के जीवन पर गहरा प्रभाव है और वह अपने गुरु की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। इन दोनों का रिश्ता बहुत ही पुराना है। करीब 16 साल पहले भी मोदी ऋषिकेश गए थे।
स्वामी दयानंद गिरि हरिद्वार के ऋषिकेष में दयानंद सरस्वती आश्रम और कोयंबटूर में अर्श विद्या गुरुकुलम के शिक्षक हैं।
नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने बड़े आदर के साथ अपने गुरु दयानंद गिरि को गांधीनगर बुलाकर उनका स्वागत किया था।
स्वामी दयानंद गिरि शंकर परंपरा के वेदांत और संस्कृत के शिक्षक हैं। जो करीब 50 सालों से देश और विदेश स्तर पर वेदांत की शिक्षा दे रहे हैं।
आज की समस्याओं का समाधान वेदांत के जरिए समझाने का नजरिया उन्हें औरों से अलग करता है। इसके चलते वह पारंपरिक और आधुनिक दोनों ही तरह के छात्रों तक आसानी से पहुंच बना लेते हैं।
सरस्वती आश्रम के पूरे भारत में 100 से ज्यादा केंद्र संचालित किए जाते हैं जबकि ऋषिकेश, कोयंबटूर और नागपुर में कुल तीन मुख्य केंद्र हैं। वहीं अमेरिका के पेंसिलविनिया में भी आश्रम का एक केंद्र है।
नीचे की स्लाइड्स में पढें, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS