हुनरमंदों के आ रहे हैं अच्छे दिन, कौशल विकास मंत्रालय देगा काबिलियत का प्रमाण पत्र

नई दिल्ली. काम में दक्षता के बावजूद एक अदद प्रमाण पत्र के अभाव में कम वेतन पर काम कर रहे हुनरमंद श्रमिकों के लिए 'अच्छे दिन' आने वाले हैं। कौशल विकास मंत्रालय ऐसे श्रमिकों के कार्य कौशल को प्रमाणित करने की तैयारी में है, ताकि वह भी समान हुनर में प्रमाणपत्रधारी श्रमिक के बराबर का वेतन पा सकें। देश में प्रमाणपत्र धारी और गैरप्रमाणपत्रधारी, दो तरह के कुशल श्रमिक कार्यरत हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत गैर प्रमाणपत्रधारी श्रमिक को प्रमाणपत्रधारी की तुलना में कम वेतन मिलता है।
'सरपंच पति' का है राज, आखिर कहां है स्वतंत्र महिला सरंपच- पीएम मोदी
कौशल उन्नयन मंत्रालय एक तरह के हुनर वाले लोगों के बीच इस तरह की आर्थिक असमानता को दूर कर इसे तार्किक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ऐसे श्रमिकों को मंत्रालय द्वारा उनकी कुशलता को प्रमाणित किया जाएगा। पहले सीखने की मान्यता जैसा दस्तावेजी प्रमाणपत्र देंगे।दिया जाएगा ताकि वे अपने हुनर व मेहनत के मुताबिक आमदनी कर सकें।
आरएसएस आया गौ-रक्षा के पक्ष में, संघ बनाएगा 120 गौशाला घर
पेट्रोलियम क्षेत्र में कौशल विकास के लिए खोज और उत्पादन, तेल शोधन व विपणन, गैस प्रसंस्करण और हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में निर्माण और विशिष्ट सेवाओं में लगभग 134 कौशल विकास से संबंधित सेवाओं की पहचान की गई है। कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में इन सेवाओं पर चर्चा की गई। रूडी ने कहा कि हाईड्रोकार्बन के क्षेत्र में कौशल विकास की अपार संभावनाएं हैं। कौशल विकास मंत्रालय द्वारा पेट्रोलियम मंत्रालय से समंवय स्थापित कर साझीदारी की संभावना तलाश रहा है।
FREE FREE... BSNL लैंडलाइन से पूरी रात कर सकेंगे मुफ्त बात, 1 मई से शुरू होगी शुरुआत
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS