सावधान: राहगीरों को भटका देगा ''गूगल मैप'', देता है गलत जानकारी

सावधान: राहगीरों को भटका देगा गूगल मैप, देता है गलत जानकारी
X
अमृतसर से लाहौर खोजने पर गूगल मैप 5384 km का रोड मैप दिखा रहा है। जबकि अमृतसर से लाहौर की दूरी बस 78 km निकलती है।
नई दिल्ली. विश्व में इंटरनेट सर्च के मामले में गूगल एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसकी जानकारी पर लोग आंख मूंद कर विश्वास करते हैं। गूगल के द्वारा दी गई जानकारियां विश्वसनीय और सटीक होती है। गूगल सर्च इंजन को विश्व के 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते है, जिसके कारण ये दुनिया का नंबर एक इंटरनेट सर्च इंजन है।
गूगल की बाकी सेवाओं के साथ-साथ गूगल मैप सर्विस से भी बहुत सटीक जानकारी प्राप्त होती है, लेकिन जब हम भारत के किसी शहर से पाकिस्तान के किसी शहर का रास्ता खोजते है, तो गूगल मैप के परिणाम बड़े ही भ्रामक और असंगत होते है। इस मामले में गूगल कुछ सौ किमी. की दूरी को हजारों किमी. में बदलकर परिणाम दिखाता है।
हरिभूमि डॉटकॉम ने इस सर्विस में कई बड़ी खामियों को तलाशा है। गूगल मैप पर अगर आप नई दिल्ली से लाहौर जाने के रास्ता खोज रहें है, तो मैप दिल्ली से पहले नेपाल फिर वहां से लेह के रास्ते होते हुए जम्मू-कश्मीर और चीन के यांगसार से होते हुए गिलगिट से पाक में लाहौर ले जाता है। गूगल पर इस रोड मैप की कुल दूरी 5048 km दिखाई गई है। वहीं अगर दिल्ली से वाघा बार्डर होते हुए लाहौर की दूरी नापी जाए तो यह केवल 543 km निकलती है। दिल्ली से लाहौर की हवाई यात्रा की दूरी 420 km बैठती है।
हैरत की बात तो यह है कि अमृतसर से लाहौर खोजने पर मैप 5384 km का रोड मैप दिखा रहा है। जबकि अमृतसर वाघा बार्डर से महज 28 km दूर पड़ता है, और बोर्डर से पाकिस्तान का लाहौर शहर सबसे नजदीकी शहर है जिसकी दूरी कुल 50 km बताई जाती है। ये दोनो दूरियां मिलाने पर अमृतसर से लाहौर की दूरी बस 78 km निकलती है। केवल इतना ही नहीं मैप पर अहमदाबाद से कराची का रोड मैप रूट 6725 km का दिखाया जा रहा है जबकि दोनों के बीच की दूरी मुश्किल से कुल 900km है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story