बिहार : छठ पर्व के बाद सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे नीतीश कुमार

X
By - haribhoomi.com |9 Nov 2015 6:30 PM
कैबिनेट में लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल से 16 मंत्री, जद (यू) से 15 मंत्री व कांग्रेस से पांच मंत्री होंगे।
पटना.बिहार के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार छठ पर्व के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता ने यह जानकारी दी।
जद (यू) के एक नेता ने कहा, "नीतीश कुमार के साथ 36 सदस्यीय कैबिनेट छठ पर्व के बाद शपथ ग्रहण करेगा।" छठ बिहार का सबसे लोकप्रिय त्योहार है, जो नवंबर के तीसरे सप्ताह में मनाया जाएगा।
जद (यू) के एक नेता ने कहा, "नीतीश कुमार के साथ 36 सदस्यीय कैबिनेट छठ पर्व के बाद शपथ ग्रहण करेगा।" छठ बिहार का सबसे लोकप्रिय त्योहार है, जो नवंबर के तीसरे सप्ताह में मनाया जाएगा।
इसे भी पढेंः प्रशांत किशोर के दिमाग ने दिलाई नीतीश को बंपर जीत, जानिए इनकी रणनीति
महागठबंधन के नेताओं के मुताबिक, कैबिनेट में लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से 16 मंत्री, जद (यू) से 15 मंत्री व कांग्रेस से पांच मंत्री होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में आरजेडी 80 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जिसके बाद जद (यू) को 71 व कांग्रेस को 27 सीटें मिली हैं।

नीतीश कुमार द्वारा लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) व कांग्रेस के साथ गठबंधन को उनके प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मौकापरस्ती करार दिया था। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने लोगों को इस बात से आश्वस्त किया था कि अगर उन्हें एक बार और मौका मिला, तो वे बिहार की सेवा उसी सेवाभाव से करेंगे, जैसा उन्होंने बीते 10 वर्षों के दौरान किया।ॉ
उन्होंने भाजपा के साथ जद (यू) गठबंधन का नेतृत्व किया और साल 2005 व 2010 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। उनकी दूर दृष्टि व मेहनत के कारण एक समय में विकासशील राज्य विकास के लिए खबरों में आने लगा। उच्च विकास दर व बेहतर कानून-व्यवस्था से हालात में सुधार हुआ।
जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष व साल 1990 से नीतीश कुमार के सहयोगी वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा, ‘‘यह उनके अंदर का टेक्नोक्रेट है, जो बिहार को विकसित बनाने के उनके प्रयास में झलकता है और नीतीश कुमार एक विकास पुरुष कहलाए। यहां तक कि उनके आलोचक भी यह स्वीकार करते हैं कि वह बिहार को बदलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS