बिहार चुनाव: निर्वाचन आयोग की बैठक जारी, कभी भी हो सकता है तारीखों का ऐलान

X
By - haribhoomi.com |8 Sept 2015 12:00 AM IST
बैठक में चुनाव कितने चरणों में करवाए जाएं इस मुद्दे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
नई दिल्ली. बिहार में छह चरणों में होने वाले मतदान की तारीखों का मंगलवार को ऐलान हो सकता है। दिल्ली में आज चुनाव आयोग के अधिकारियों की अहम बैठक जारी है जिसमे बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा।
सूत्रों की माने तो, इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों और तैयारियों पर विचार होगा। चुनाव कितने चरण में कराए जाने हैं और उसके लिए सुरक्षा के क्या इंतजाम होंगे ये सब इस बैठक में तय किए जाने की उम्मीद है। बिहार में चार से पांच चरणों में चुनाव हो सकते हैं। हालांकि लालू औऱ नीतीश एक ही चरण में चुनाव चाहते हैं। अक्टूबर-नवंबर में चुनाव संभव हैं।
माना जा रहा है कि चुनाव आयोग के कल की बैठक में बिहार चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा और उसके बाद चुनाव की तारीखों का एलान मुमकिन है। आसार यही हैं कि बिहार में अक्टूबर और नवंबर के महीनों में विधानसभा के चुनाव कराए जाएं।
सूत्रों के मुताबिक, दोपहर तीन बजे होने वाली इस बैठक में बिहार चुनावों की तारीख का ऐलान हो सकता है। बैठक में चुनाव कितने चरणों में करवाए जाएं इस मुद्दे पर चर्चा होगी। चर्चा है है कि चुनाव आयोग पांच चरणों में चुनाव संपन्न कराएगा। चुनाव अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगे।
आपको बता दें कि, बिहार चुनाव के परिणाम बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन NDA और आरजेडी-जेडीयू की अगुवाई वाले जनता परिवार की दिवाली के जश्न का रंग भी तय करेंगे। केंद्र की मोदी सरकार के कई फैसलों और राज्य में पार्टी नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जनता परिवार पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
नीचे की स्लाइड्स में पढें, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS