शाहरूख पर बीजेपी का हमला जारी, "खाते हैं यहां का, गाते हैं पाकिस्तान का"- गिरिराज सिंह

X
By - haribhoomi.com |4 Nov 2015 6:30 PM
गिरिराज सिंह के साथ मीनाक्षी लेखी ने भी अभिनेता शाहरूख पर निशाना साधा है।
नई दिल्ली. सहिष्णुता का मुद्दा दिनों दिन गरमाता ही जा रहा है। जब से फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने इन्टॉलरेंस पर बोला है तब से राजनीति पार्टियों के हमले तेजी से जारी है। सबसे पहले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय, योगी आदित्यनाथ, प्राची साधवी और अब केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी शाहरूख के बयान पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि वे खाते हैं यहां का, गाते हैं पाकिस्तान का, तो वही दूसरी तरफ मीनाक्षी लेखी ने बोला है कि ईडी का नोटिस मिलने के बाद शाहरुख के लिए भारत असहिष्णु हुआ।
वहीं बीजेपी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ईडी के नोटिस के बाद शाहरुख को भारत असहनशील नज़र आने लगा है। यह मामला 100 करोड़ रुपये की हेराफेरी का है, जो 2008 से चला आ रहा है। रेड चिलीज़ कंपनी की फ्रेचाइज़ी नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने जूही चावला के पति जे मेहता की कंपनी सी आइलैंड को अपने शेयर्स नौ गुना सस्ते बेचे हैं। ईडी इस मामले में शाहरुख से जानकारी मांग रही है। 2008 से अब तक कई बार जानकारी मांगी गई पर वह जवाब नहीं दे रहे हैं। 26 अक्टूबर 2015 को शाहरुख को तीसरी बार नोटिस दिया गया है। 2011 में इस मामले में शाहरुख से पूछताछ भी हुई थी। अब 6 या 7 नवंबर को ईडी ने शाहरुख को पेश होने को कहा है।
इससे पहले बीते बुधवार को बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख खान की तुलना 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से की है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, शाहरुख को यह समझना चाहिए कि अगर एक बड़ा वर्ग उनकी फिल्में नहीं देखेगा तो वह सड़क पर आ जाएंगे। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने शाहरुख की तुलना हाफिज सईद से की। तो वही रामदेव ने भी शाहरुख के बयान पर कहा कि शाहरुख को पद्मश्री अवार्ड मिलने के बाद हुई सारी कमाई को लौटा देना चाहिए।
बता दें कि इसकी शुरूआत सबसे पहले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय से हुई। जहां उन्होने ट्विटर पर लिखा कि शाहरुख़ खान रहते भारत में हैं पर उनका मन सदा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्में यहां करोड़ों कमाती हैं पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है। लेकिन बाद में उन्होने अपना बयान वापस ले लिया।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS