बारिश और ओलों से किसानों का भारी नुकसान, सरकार तक नहीं पहुंची रिपोर्ट

20 अप्रैल से मुआवजा बांटने का काम शुरू होना है। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि जो नुकसान 15 और 16 अप्रैल की बारिश से हुआ है, उसकी भी विशेष गिरदावरी अतिरिक्त तौर पर कर लें क्योंकि काफी क्षेत्र में फसल कट भी चुकी है। यह अतिरिक्त रिपोर्ट अलग से भेजनी है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की संयुक्त सचिव वसुधा मिर्शा और उनकी टीम 17 अप्रैल को हरियाणा का दौरा करेंगी। खासकर दक्षिण हरियाणा का।
हरियाणा में विकास की गति होगी तेज: वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु
18 अप्रैल को चंडीगढ़ में राजस्व विभाग के साथ बैठक होगी। उसके बाद रिपोर्ट केंद्र को देंगी। इसके बाद तय होगा कि हरियाणा को कितनी मदद करनी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पीड़ित किसानों के लिए कई राहत दी हैं। अब गेहूं खरीद में सूखे व टूटे दानों की सीमा 9 से 10 प्रतिशत कर दी गई है। वहीं दाने में चमक की कमी पर किसान को वैल्यू कट से मुक्त किया है और अगले पांच दिनों में सभी इलाकों में विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS